अमरीकी गृहयुद्ध

अमरीकी गृहयुद्ध (12 अप्रैल, 1861 – 9 मई, 1865; अन्य नामो सँ जानलौ जाय छै) संयुक्त राज्य अमेरिका मँ एगो गृहयुद्ध छेलै जे संघ (राज्य जे संघीय संघ केरौ प्रति वफादार रहलै, या "उत्तर" के बीच रहलै। ) आरू संघ (राज्य जे अलग होय के लेली वोट करलकै, या "दक्षिण")साँचा:Infobox military conflict

अमेरिका के संघीय राज्य (यूनियन, नीला रंग म) आरू अलगाववादी परिसंघीय राज्य (कन्फ़ेडरेसी, ख़ाक़ी रंग म)
उत्तरी सैनिक खाइयों में वर्जिनिया में दक्षिणी शहर फ़्रेड्रिक्सबर्ग पर हमला करने से पहले
दक्षिणी कन्फ़ेडरेसी की घटती ज़मीन का वार्षिक नक्शा

अमेरिकी गृहयुद्ध (अंग्रेजी: American Civil War, अमॅरिकन सिविल वॉर) सन् १८६१ से १८६५ के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच में लड़ा जाने वाला एक गृहयुद्ध था जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए।

इस युद्ध में उत्तरी राज्य अमेरिका की संघीय एकता बनाए रखना चाहते थे और पूरे देश से दास प्रथा हटाना चाहते थे। अमेरिकी इतिहास में इस पक्ष को औपचारिक रूप से 'यूनियन' (Union यानि संघीय) कहा जाता है और अनौपचारिक रूप से 'यैन्की' (Yankee) कहा जाता है। दक्षिणी राज्य अमेरिका से अलग होकर 'परिसंघीय राज्य अमेरिका' (Confederate States of America, कन्फ़ेडरेट स्टेट्स ऑफ़ अमॅरिका) नाम का एक नया राष्ट्र बनाना चाहते थे जिसमें यूरोपीय मूल के श्वेत वर्णीय (गोरे) लोगों को अफ्रीकी मूल के कृष्ण वर्णीय (काले) लोगों को गुलाम बनाकर ख़रीदने-बेचने का अधिकार हो। दक्षिणी पक्ष को औपचारिक रूप से 'कन्फ़ेडरेसी' (Confederacy यानि परिसंघीय) और अनौपचारिक रूप से 'रेबेल' (Rebel, रॅबॅल, यानि विद्रोही) या 'डिक्सी' (Dixie) कहा जाता है।[१] इस युद्ध में ६ लाख से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए (सही संख्या ६,२०,०००) अनुमानित की गई है।[२] तुलना के लिए सभी भारत-पाकिस्तान युद्धों को और १९६२ के भारत-चीन युद्ध को मिलाकर देखा जाए तो इन सभी युद्धों में १५,००० से कम भारतीय सैनिक मारे गए हैं। ।

  1. And the war came: the slavery quarrel and the American Civil War Archived २०१४-०७-०९ at the Wayback Machine, Donald J. Meyers, Algora Publishing, 2005, ISBN 978-0-87586-358-0
  2. Interpreting America's Civil War: organizing and interpreting information in outlines, graphs, timelines, maps, and charts Archived २०१४-०७-०९ at the Wayback Machine, Therese Shea, The Rosen Publishing Group, 2005, ISBN 978-1-4042-0415-7, ... resulted in the joy of freedom for former slaves. About 620000 Americans were killed during the four years of the Civil War ...