आराफ़ूरा सागर Arafura Sea | |
---|---|
| |
निर्देशांक | 9°30′S 135°0′E / 9.500°S 135.000°Eनिर्देशांक: 9°30′S 135°0′E / 9.500°S 135.000°E |
सागर प्रकार | सागर |
तटवर्ती क्षेत्र | ऑस्ट्रेलिया इण्डोनेशिया पापुआ न्यू गिनी |
अधिकतम लंबाई | 1,290 कि॰मी॰ (800 मील) |
अधिकतम चौड़ाई | 560 कि॰मी॰ (350 मील) |
द्वीप | आरु द्वीपसमुह, क्रॉकर द्वीप, गोलबर्न द्वीप, हॉवर्ड द्वीप |
आराफ़ूरा सागर, प्रशांत महासागर के पश्चिम में स्थित है और यह ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी के बीच के सहूल महाद्वीपीय ताक पर आच्छादित है।
आराफ़ूरा सागर, के पूर्व में टॉरेस जलडमरूमध्य और कोरल सागर, दक्षिण में कारपेंटरिया की खाड़ी, पश्चिम में तिमोर सागर और उत्तर पश्चिम में बांदा सागर और सेरम सागर स्थित हैं। इसकी लम्बाई 1290 किलोमीटर (800 मील) और चौड़ाई 560 किलोमीटर (350 मील) है। इस समुद्र की गहराई 50-80 मीटर के बीच है और यह पश्चिम की ओर जाने पर बढ़ती है। यह एक उथला उष्णकटिबंधीय समुद्र है और बहुत से उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का उद्गम स्थल है।
यह समुद्र आराफ़ूरा ताक और सहूल ताक के कुछ भाग पर आच्छादित है। पिछले हिमयुग के दौरान जब समुद्र का जल स्तर कम था, उस समय मानवों ने आराफ़ूरा ताक, टॉरेस जलडमरूमध्य और कारपेंटरिया की खाड़ी द्वारा निर्मित एक बड़े सपाट भूमि सेतु का प्रयोग नये गिनी से ऑस्ट्रेलिया में प्रवास हेतु किया था। इस संयुक्त भूखंड से सहूल महाद्वीप का गठन हुआ था।