इस्लामवाद (इस्लाम + वाद, अरबी: إسلام سياسي इस्लाम सियासी, "राजनीतिक इस्लाम ', या الإسلامية अल इस्लामिया) एक ऐसा कान्सेप्ट है जिसका अर्थ विवाद का विषय है। इस्लामवाद का अर्थ अनेकों प्रकार की सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यों से है, जिनमें से कुछ ये हैं-
२०वीं शताब्दी के प्रमुख इस्लामवादी चेहरे ये हैं- हसन अल-बन्ना, सय्यिद कुत्ब, अबुल अल मौदूदी और रुहोल्ला खोमैनी।
इस्लामवाद विचारधाराओं का एक सेट है, जो यह मानता है कि " इस्लाम को सामाजिक और राजनीतिक के साथ ही व्यक्तिगत जीवन मार्गदर्शन करना चाहिए। " इस्लामवाद एक विवादास्पद नवनिर्मित प्रयोग है और इसकी परिभाषा कभी कभी बदलती रहती है। अग्रणी इस्लामवादी विद्वान शरीयत (इस्लामी कानून) के क्रियान्वयन, अखिल इस्लामी राजनीतिक एकता पर जोर देते हैं और मुस्लिम दुनिया में गैर मुस्लिमों के प्रभाव, विशेष रूप से पश्चिमी सैनिकों, उनके आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, या सांस्कृतिक प्रभावों को हटाने पर भी जोर देते हैं। वे मानते हैं कि ये सब इस्लाम के साथ असंगत हैं।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |