एक्स-मैन | |
---|---|
निर्माता | लॉरेन शुलर डोनर |
वितरक | ट्वेंटिएथ सेंचुरी फ़ॉक्स |
देश | संयुक्त राज्य |
लागत |
कुल (12 फिल्में): $1.67 बिलियन |
कुल कारोबार |
कुल (12 फिल्में): $6.02 बिलियन |
एक्स-मैन एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म शृंखला है, जो स्टेन ली और जैक किर्बी द्वारा निर्मित और मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित कॉमिक पुस्तकों की एक शृंखला में छपी इसी नाम की एक काल्पनिक सुपर हीरो टीम पर आधारित है। ट्वेंटिएथ सेंचुरी फ़ॉक्स ने 1994 में इन पात्रों के अधिकार प्राप्त किये, और फिर कई ड्राफ्ट बनाने के बाद, ब्रायन सिंगर को एक्स-मैन (2000) और इसकी अगली कड़ी, एक्स2 (2003) निर्देशित करने के लिए चुना गया था, जबकि ब्रेट रैटनर ने एक्स-मैन: द लास्ट स्टैंड (2006) निर्देशित की।
जब शृंखला की प्रत्येक फिल्म ने अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अधिक धन अर्जित किया, तो मूल टीम से इतर कई स्पिन फ़िल्में भी जारी की गयी, जिसमें एक वूल्वरिन ट्राइलॉजी (2009-2017), और एक डेडपूल ट्राइलॉजी (2016-वर्तमान) भी शामिल हैं। 2011 से 2019 तक शृंखला के चार प्रीक्वेल भी जारी किये गए थे, जिनकी कहानियां 2014 की फ़िल्म एक्स-मैन: डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट की घटनाओं द्वारा द्वारा मूल शृंखला से जुड़ी थी।
एक्स-मैन, एक्स2, एक्स-मैन: फर्स्ट क्लास, एक्स-मैन: डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट, वूल्वरिन, डेडपूल, लोगन और डेडपूल 2 समेत ज्यादातर फ़िल्मों को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षाऐं प्राप्त हुई, जबकि एक्स-मैन: द लास्ट स्टैंड और एक्स-मैन: अपोकलीप्स को आलोचकों से मिश्रित समीक्षाऐं और एक्स-मैन ऑरिजिंस: वूल्वरिन तथा डार्क फीनिक्स को नकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई थी। कई समीक्षकों ने एक्स-मैन: डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट को शृंखला की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म माना है।
कुल ग्यारह फ़िल्मों की रिलीज के साथ, एक्स-मैन फ़िल्म शृंखला दुनिया भर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म शृंखला है, जिसने दुनिया भर में 6 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। यह शृंखला 2020 में द न्यू म्यूटेंट्स की रिलीज के साथ ही जारी रहेगी।
फ़िल्म | रिलीज़ तिथि | निर्देशक | पटकथा लेखक | निर्माता |
---|---|---|---|---|
एक्स-मैन | जुलाई 14, 2000 | ब्रायन सिंगर | डेविड हेटर | लॉरेन शुलर डोनर, राल्फ विंटर |
एक्स२ | मई 2, 2003 | माइकल डोगेटी, डैन हैरिस, डेविड हेटर | ||
एक्स-मैन: द लास्ट स्टैंड | मई 26, 2006 | ब्रेट रैटनर | साइमन किनबर्ग, ज़ैक पेन | लॉरेन शुलर डोनर, राल्फ विंटर, अवी अराद |
एक्स-मैन ऑरिजिंस: वूल्वरिन | मई 1, 2009 | गैविन हुड | डेविड बेनिऑफ, स्किप वुड्स | लॉरेन शुलर डोनर, राल्फ विंटर, ह्यू जैकमैन, जॉन पालेर्मो |
एक्स-मैन:फर्स्ट क्लास | जून 3, 2011 | मैथ्यू वॉघन | एश्ले एडवर्ड मिलर, ज़ैक स्टेंट्ज़, जेन गोल्डमैन, मैथ्यू वॉघन | लॉरेन शुलर डोनर, ब्रायन सिंगर, साइमन किनबर्ग, ग्रेगोरी गुडमैन |
द वुल्वरिन | जुलाई 26, 2013 | जेम्स मैनगोल्ड | मार्क बॉम्बैक, स्कॉट फ्रैंक | लॉरेन शुलर डोनर, हच पार्कर |
एक्स-मैन: डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट | मई 23, 2014 | ब्रायन सिंगर | साइमन किनबर्ग | लॉरेन शुलर डोनर, ब्रायन सिंगर, साइमन किनबर्ग, हच पार्कर |
डेडपूल | फ़रवरी 12, 2016 | टिम मिलर | रेट रीज़, पॉल वर्निक | लॉरेन शुलर डोनर, साइमन किनबर्ग, रयान रेनॉल्ड्स |
एक्स-मैन:अपोकलीप्स | मई 27, 2016 | ब्रायन सिंगर | साइमन किनबर्ग | लॉरेन शुलर डोनर, साइमन किनबर्ग, ब्रायन सिंगर, हच पार्कर |
लोगन | मार्च 3, 2017 | जेम्स मैनगोल्ड | स्कॉट फ्रैंक, जेम्स मैनगोल्ड, माइकल ग्रीन | लॉरेन शुलर डोनर, साइमन किनबर्ग, हच पार्कर |
डेडपूल 2 | मई 18, 2018 | डेविड लीच | रेट रीज़, पॉल वर्निक, रयान रेनॉल्ड्स | लॉरेन शुलर डोनर, साइमन किनबर्ग, रयान रेनॉल्ड्स |
डार्क फीनिक्स | जून 7, 2019 | साइमन किनबर्ग | साइमन किनबर्ग, ब्रायन सिंगर, हच पार्कर, लॉरेन शुलर डोनर |
फ़िल्म | रिलीज़ तिथि | निर्देशक | पटकथा लेखक | निर्माता |
---|---|---|---|---|
द न्यू म्युटेंट्स | अप्रैल 3, 2020 | जोश बूने | जोश बूने, नेट ली | साइमन किनबर्ग, करेन रोसेनफेल, लॉरेन शुलर डोनर |
इसके अतिरिक्त कई अन्य फिल्में अभी निर्माणावस्था में ही हैं, जिनमें गैम्बिट, एक एक्स-फाॅर्स पर आधारित फिल्म, डेडपूल का तीसरा सीक्वल, द न्यू म्यूटेंट्स का सीक्वल, और एक्स-23, मल्टीप्ल मैन, और किटी प्राइड पर आधारित फ़िल्में शामिल हैं। दिसंबर 2017 में द वॉल्ट डिज़नी कंपनी ने एक्स-मैन के फिल्म अधिकारों को 21 वीं शताब्दी फॉक्स से खरीद लिया। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा कि स्टूडियो एक्स-मैन को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एकीकृत करने का इरादा रखता है।
फ़िल्म | रॉटेन टमेटोज़ | मेटाक्रिटिक | सिनेमास्कोर |
---|---|---|---|
एक्स-मैन | 81% (166 समीक्षाओं से) | 64 (33 समीक्षाओं से) | ए− |
एक्स2 | 85% (240 समीक्षाओं से) | 68 (37 समीक्षाओं से) | ए |
एक्स-मैन: द लास्ट स्टैंड | 58% (234 समीक्षाओं से) | 58 (38 समीक्षाओं से) | ए− |
एक्स-मैन ओरिजिन्स: वूल्वरिन | 37% (257 समीक्षाओं से) | 40 (39 समीक्षाओं से) | बी+ |
एक्स-मैन: फर्स्ट क्लास | 86% (280 समीक्षाओं से) | 65 (38 समीक्षाओं से) | बी+ |
द वॉल्वरिन | 69% (244 समीक्षाओं से) | 60 (43 समीक्षाओं से) | ए− |
एक्स-मैन: डेज ऑफ़ फ्यूचर पास्ट | 90% (298 समीक्षाओं से) | 74 (43 समीक्षाओं से) | ए |
डेडपूल | 83% (307 समीक्षाओं से) | 65 (49 समीक्षाओं से) | ए |
एक्स-मैन: अपोकलीप्स | 48% (305 समीक्षाओं से) | 52 (48 समीक्षाओं से) | ए− |
लोगन | 93% (338 समीक्षाओं से) | 77 (51 समीक्षाओं से) | ए– |
डेडपूल 2 | 83% (286 समीक्षाओं से) | 66 (51 समीक्षाओं से) | ए |
डार्क फीनिक्स | 23% (332 समीक्षाओं से) | 43 (52 समीक्षाओं से) | बी- |