ओरान (French: ; अरबी: وَهران) एक प्रमुख तटीय शहर है जो अल्जीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह अपने वाणिज्यिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण, राजधानी अल्जीयर्स के बाद अल्जीरिया का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। यह अल्जीयर्स से 432 किमी (268 मील) दूर स्थित है। 2008 में शहर की कुल आबादी 759,645 थी, जबकि महानगरीय क्षेत्र की आबादी लगभग 1,500,000 है जो इसे अल्जीरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।