एक कलाश्निकोव राइफ़ल (अंग्रेज़ी: Kalashnikov rifle) मिखाइल कलाश्निकोव के द्वारा बनाई और विकसित की गई मूल संरचना पर आधारित स्वाचालित राइफ़लों की श्रृंखला में से कोई भी एक राइफ़ल हो सकती है। कलाश्निकोव की संरचना पर आधारित होने की वजह से ही इन्हें कलाश्निकोव राइफलें भी कहा जाता है। इन्हें रूसी भाषा में आधिकारिक रूप से "avtomat Kalashnikova" ("कलाशनिकोव की स्वाचालित बंदूक"; रूसी: автома́т Кала́шникова) कहा जाता है, लेकिन बृहद तौर पर इन्हें कलाश्निकोव्स, एकेज़ या रूसी बोली में कलैश कहा जाता है। इनका सबसे पहले मूल उत्पादन मुख्यत: ईक्षमैश द्वारा सोवियत संघ में शुरु हुआ था, लेकिन अब इन बंदूकों व इनके विभिन्न संस्करणों को अन्य देशों में भी बनाया जाता है।
कलाश्निकोव राइफलों के कुछ प्रमुख और मूल प्रकार हैं-
मॉडल | खोखा | वर्ष | निर्माता |
---|---|---|---|
एके-४७ | 7.62×39mm | 1947 | ईक्षमैश और अन्य |
एके एम | 7.62×39mm | 1959 | ईक्षमैश, तुला आर्म्स प्लांट और अन्य |
एके-७४ | 5.45×39mm | 1974 | ईक्षमैश |
एके-१०५ | 5.45×39mm | 1994 | ईक्षमैश |
एके-१०३, एके-१०४ | 7.62×39mm | 1994 | ईक्षमैश |
एके-१०१, एके-१०२ | 5.56×45mm | 1994 | ईक्षमैश |