खाद्य उद्योग एक वैश्विक व्यापार है। जिसमें सम्पूर्ण विश्व के ग्राहक खाद्य सामग्री लेते हैं और उसका उपभोग करते है। यह व्यापार एक किसान से लेकर उसे बेचकर जीवन यापन करने वालों तक फैला हुआ है।
वह उद्योग जो किसी खाद्य बनाने से लेकर उसके प्रचार आदि तक के कार्य को करता है। उसे खाद्य उद्योग कहते हैं।
इसमें किसी खाद्य सामग्री को बनाया जाता है। यह खाद्य उद्योग में कार्य का पहला चरण होता है। जिसमें किसी भी खाने के सामान की कृषि की जाती है। उसके अधिक उपज प्राप्त करने हेतु उसमें कई प्रकार के परीक्षण भी होते रहते हैं।
इसमें यह लोग बहुत से संख्या में खाद्य सामग्री को बाजार आदि में पहुँचाते हैं। जिसके बाद ही यह लोगों तक पहुँचता है।
यह खाद्य उद्योग का अन्तिम चरण होता है। जिसमें खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से किसी वाहन का उपयोग किया जाता है। जिसमें अच्छी तरह से खाद्य सामग्री को रखा जाता है।