चीनी | |
---|---|
汉语/漢語 या 中文 | |
Hànyǔ पारंपरिक (शीर्ष) और सरलीकृत वर्ण (मध्य) में लिखा गया है; चुङ वन (नीचे) | |
बोलने का स्थान | चीनी भाषी दुनिया |
मातृभाषी वक्ता | 1.2 अरब |
भाषा परिवार |
चीन तिब्बती
|
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-3 | – |
चीनी भाषी दुनिया का नक्शा।
██ देश और क्षेत्र जहां चीनी भाषी बहुसंख्यक हैं। ██ वे देश और क्षेत्र जहां चीनी मूल निवासी नहीं बल्कि आधिकारिक या शैक्षिक भाषा है।██ चीनी भाषी अल्पसंख्यकों वाले देश। | |
चीनी भाषी दुनिया का नक्शा।
██ देश और क्षेत्र जहां चीनी भाषी बहुसंख्यक हैं। ██ वे देश और क्षेत्र जहां चीनी मूल निवासी नहीं बल्कि आधिकारिक या शैक्षिक भाषा है।██ चीनी भाषी अल्पसंख्यकों वाले देश। | |
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude। |
चीनी भाषा (चीनी: 汉语/漢語; पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 ह्वा-य्वी, Zhōngwén चुङ-वन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है।
भाषाविद् चीन-तिब्बती भाषा परिवार के हिस्से के रूप में चीनी की सभी किस्मों को बर्मी, तिब्बती और हिमालय और दक्षिण पूर्व एशिया में बोली जाने वाली कई अन्य भाषाओं के साथ वर्गीकृत करते हैं।
चीनी भाषा वास्तव में एक भाषा न होकर, कई भिन्न बोलियों का वर्ग है, जिसमें सात मुख्य समूह हैं: