तरंगमबाड़ी Tharangambadi தரங்கம்பாடி त्रांकेबार | |
---|---|
{{{type}}} | |
बालूतट (बीच) पर नीमराना होटल का बंगला | |
निर्देशांक: 11°01′44″N 79°50′56″E / 11.029°N 79.849°Eनिर्देशांक: 11°01′44″N 79°50′56″E / 11.029°N 79.849°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | मयिलाडुतुरै ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 23,191 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
तरंगमबाड़ी (Tharangambadi) भारत के तमिल नाडु राज्य के मयिलाडुतुरै ज़िले में स्थित एक नगर है। इसकी स्थापना सन् 1620 में एक डेनिश उपनिवेश के रूप में हुई थी, और उस काल में इसका नाम त्रांकेबार (Tranquebar) था।
तरंगमबाड़ी नागपट्टनम के निकट, कराईकल के उत्तर में स्थित है। यह1620 से 1845 के दौरान एक डेनिश कॉलोनी थी। तमिल भाषा में तरंगमबाडी का तात्पर्य होता है लहरों के गीत गाने का स्थान। 1620 में तंजौर के शासक की अनुमति के बाद रघुनाथ नायक ने यहां बीच के पूर्व में एक शानदार किला बनवाया। यहां बीच के निकट ही गवर्नर का महल बना हुआ है। तरंगमबाडी नागापट्टिनम से 35 किलोमीटर की दूर स्थित है जहां डेनिस वास्तुकला के अनेक नमूने देखे जा सकते हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 32 यहाँ से गुज़रता है और इसे कई स्थानों से सड़क द्वारा जोड़ता है।