ताजिकी या ताजिकी फ़ारसी (тоҷикӣ, تاجیکی, तोजिकी) मध्य एशिया में बोली जाने वाली आधुनिक फ़ारसी भाषा का एक रूप है। ताजिकी बोलने वाले ज़्यादातर ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में रहते हैं, हालांकि ताजिकी मातृभाषियों के कुछ समुदाय अफ़्ग़ानिस्तान, रूस और चीन के शिनजियांग प्रान्त में भी मिलते हैं। अनुमानित किया गया है कि कुल मिलकर सन् १९९१ में ताजिकी बोलने वालों की संख्या ४४.६ लाख थी। वैसे तो ताजिकी ईरान में बोली जाने वाली फ़ारसी से काफ़ी मिलती है लेकिन ईरानी फ़ारसी में अरबी भाषा का प्रभाव अधिक है जबकि ताजिकी में तुर्की भाषाओँ और कुछ हद तक उज़बेक भाषा का असर ज़्यादा दिखता है। कई दशकों तक ताजिकिस्तान सोवियत संघ का हिस्सा था और उसके प्रभाव से ताजिकी आम तौर से सिरिलिक लिपि में लिखी जाती है।
सुरूद-ए-मिल्ली, ताजिकी भाषा में ताजिकिस्तान का राष्ट्रगान (हिन्दी व्याख्या सहित)
सन्दर्भ
↑The Handbook of Language ContactArchived 2014-09-22 at the वेबैक मशीन, Raymond Hickey, John Wiley and Sons, 2010, ISBN 978-1-4051-7580-7, ... Certain shared features are due to Turkic influence on pre-Tajik eastern Persian varieties. An increasing Uzbek influence on Tajik may be observed. Northern Tajik has even been described, albeit inadequately, as a Turkic language 'in statu nascendi' ...