तिहुवाना | ||
---|---|---|
शहर | ||
तिहुवाना शहर | ||
ऊपर से नीचे और बाएं से दाएं : ज़ोना रिओ जिले का विहंगम दृश्य, तिहुवाना का सागरतट, ओताय मेसा प्रवेश-पत्तन, तिहुवाना सिटीहॉल, तिहुवाना सांस्कृतिक केंद्र व तिहुवाना सांस्कृतिक सदन तिहुवाना का एक दृश्य | ||
| ||
उपनाम: टीजे मेक्सिको का प्रवेशद्वार दो सागरों के बीच एक दिल ला तिया हुआना | ||
ध्येय: Aquí empieza la patria ("यहां से मातृभूमि शुरू होती है") | ||
निर्देशांक: 32°31′30″N 117°02′0″W / 32.52500°N 117.03333°W | ||
देश | Mexico | |
प्रदेश | बाहा कैलिफोर्निया | |
नगर पालिका | तिहुवाना | |
स्थापित | जुलाई 11, 1889 | |
शासन | ||
• प्रणाली | स्थानीय सरकार | |
• महापौर | कारला पेट्रीसिया रुइज़ मैकफारलैंड | |
क्षेत्र | 637 किमी2 (246 वर्गमील) | |
• महानगर | 1392.5 किमी2 (537.9 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 20 मी (65 फीट) | |
जनसंख्या (2019) | ||
• शहर | 19,02,385 | |
• महानगर | 23,84,609 | |
• महानगर | 20,96,784 | |
वासीनाम | तिहुवानी (स्पेनी में) Tijuanense | |
समय मण्डल | PST (यूटीसी−8) | |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | PDT (यूटीसी−7) | |
Postal code | 22000-22699 | |
दूरभाष कोड | + 52 664 | |
वेबसाइट | http://www.tijuana.gob.mx |
तिहुवाना (स्पैनिश: Tijuana), बाहा कैलिफोर्निया राज्य और बाहा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप दोनों का सबसे बड़ा शहर है। संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर बसा यह शहर सैन डिएगो- तिहुवाना सीमापार शहरी समूह और वृहत दक्षिणी कैलिफोर्निया मेगालोपोलिस का हिस्सा है। यह मेक्सिको का छठा सबसे बड़ा शहर है और मेक्सिको के छठे सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र का केंद्र है। तिहुवाना, संपूर्ण मेक्सिको की शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में, तीनों कैलिफ़ोर्नियाओं (अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य, बाहा कैलिफ़ोर्निया और बाहा कैलिफ़ोर्निया दक्षिण) में परिवहन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में तथा उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में विनिर्माण और एक प्रवास केंद्र के रूप में, गहरा प्रभाव डालता है। वर्तमान में मेक्सिको में सबसे तेजी से बढ़ते महानगरीय क्षेत्रों में से एक, तिहुवाना को वैश्वीकरण और विश्व शहरों के अनुसंधान नेटवर्क द्वारा "उच्च क्षमता" वाले वैश्विक शहर का दर्जा दिया गया है। 2015 के एक अनुमान के अनुसार तिहुवाना शहर की आबादी लगभग 1,641,570 थी।
यह पृष्ठ किसी भी श्रेणी में नहीं डाला गया है। कृपया इसमें श्रेणियाँ जोड़कर सहायता करें ताकि यह सम्बन्धित पृष्ठों के साथ सूचीबद्ध हो सके। (अक्टूबर 2020) |