पोर्ट ब्लेयर Port Blair | |
---|---|
{{{type}}} | |
ऊपर बाएँ से: पोर्ट ब्लेयर का दृश्य, पोर्ट ब्लेयर में एक बालूतट (बीच), साउथ पोइंट से दृश्य, रात्रि में पोर्ट ब्लेयर | |
निर्देशांक: 11°40′N 92°44′E / 11.67°N 92.74°Eनिर्देशांक: 11°40′N 92°44′E / 11.67°N 92.74°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह |
ज़िला | दक्षिण अण्डमान ज़िला |
क्षेत्र | 41 किमी2 (16 वर्गमील) |
ऊँचाई | 16 मी (52 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,40,572 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है। यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है।
यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है। बंगाल की खाड़ी के इस जल क्षेत्र में अनंत लैगून मिल जाएंगे, जिनमें रंगबिरंगी मछलियाँ अठखेलियाँ करती मिलेंगी। सेल्यूलर जेल, मानव विकास के इतिहास को चित्रित करता संग्रहालय (एंथ्राॉपोलॉजिकल म्यूजियम), समुद्र संग्रहालय, लघु उघोग संग्रहालय, मिनी ज़ू, चैथम सा मिल, कोरबाइन कोव बीच, मैरीन पार्क, वाइपर आइलैंड, सिपीघाट वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
हवाई जहाज से जाने वाले पर्यटकों के लिए इंडियन की सेवाएं उपलब्ध हैं। चोई, कोलकाता से ये पकड़ी जा सकती हैं। समुद्री जहाज से भी यहाँ आया जाता है। चोई से तीन जहाज यहाँ आते हैं, दूरी करीब 1190 किलोमीटर है। कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर की दूरी 1255 किलोमीटर और विजयवाड़ा से 1200 किलोमीटर है। विशाखापटनम से भी राजधानी पोर्ट ब्लेयर के लिए जहाज जाता है। कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली से राजधानी पोर्ट ब्लेयर आने के लिए सीधी विमान सेवाएं हैं। यहाँ आने के लिए समुद्री जहाज सौगात जैसी लगती है! हालांकि यहाँ यात्रा की कुछ बंदिशें हैं यानी कुछ चुने हुए द्वीपों में पर्यटन की अनुमति है। यही बात खूबसूरत तटों और मूंगों वाली विस्तृत जल क्षेत्र के लिए हैं।