फ़ेलिडाए Felids | |
---|---|
बाघ (Panthera tigris) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | मांसाहारी (Carnivora) |
उपगण: | फ़ेलिफ़ोर्मिया (Feliformia) |
कुल: | फ़ेलिडाए (Felidae) वाल्डहाइम, 1817 |
उपकुल | |
फ़ेलिनाए (Felinae) |
फ़ेलिडाए (Felidae) बिल्लियों और बिल्ली-नुमा मांसाहारी जानवरों का जीववैज्ञानिक कुल है जिसमें बिल्ली, सिंह, शेर, चीता और लिंक्स जैसे प्राणी शामिल हैं। वर्तमान युग में इस कुल की दो शाखाएँ अस्तित्व में हैं: पैन्थेरिनाए (Pantherinae) और फ़ेलिनाए (Felinae)। पैन्थेरिनाए में बाघ, सिंह, तेन्दुआ और जैगुआर शामिल हैं। फ़ेलिनाए में कूगर, चीता, लिंक्स, ऑसेलॉट और साधारण घरेलू बिल्ली आते हैं।