राजकुमार फिलिप | |||||
---|---|---|---|---|---|
एडिनबर्ग के ड्यूक | |||||
जन्म | 10 जून 1921 मॉन रेपोस, कोर्फू, यूनानी साम्राज्य | ||||
निधन | 9 अप्रैल 2021 विंडसर कासल, विंडसर, बर्कशायर, इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम | (उम्र 99)||||
जीवनसंगी | एलिज़ाबेथ द्वितीय (वि॰ 1947) | ||||
संतान | |||||
| |||||
घराना | ग्लुक्सबर्ग राजघराना | ||||
पिता | ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमार ऐंड्र्यु | ||||
माता | एलिस, बैटेनबर्ग की राजकुमारी |
राजकुमार फ़िलिप, एडिनबरा के ड्यूक, (अंग्रेज़ी: Prince Philip, Duke of Edinburgh; जन्म से ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमार फ़िलिप; १० जून १९२१़[fn 1] – ९ अप्रैल २०२१) यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति थे। वह किसी ब्रिटिश शासक के शासनकाल में सर्वाधिक समय तक पटराजा रहे। साथ ही वो ब्रिटिश राज परिवार के सबसे वृद्ध पुरुष सदस्य भी रहे।
ग्लुक्सबर्ग राजघराने के सदस्य फिलिप का जन्म यूनानी और डैनिश राज परिवारों में हुआ था। उनका जन्म यूनान (ग्रीस) में हुआ था लिक्न बाल्यावस्था के दौरान ही उनके परिवार को देश से निष्कासित कर दिया गया। फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वो १८ वर्ष की उम्र में सन् १९३९ में ब्रिटिश शाही नौसेना में शमिल हो गये। १९३४ में पहली बार मिलने के बाद जुलाई १९३४ से ही उन्होंने अपनी १३ वर्षीय दूर की रिश्तेदार राजकुमारी एलिज़ाबेथ (कालांतर में महारानी एलिज़ाबेथ) से पत्राचार शुरु कर दिया था। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने नौसेना की भूमघ्य और प्रशांत टुकड़ियों में अपनी सेवाएँ दीं थीं।
युद्धोपरांत, जॉर्ज षष्टम ने फिलिप को अपनी बेटी एलिज़ाबेथ से विवाह की अनुमती दे दी। उनकी सगाई के आधिकारिक घोषणा से पूर्व ही उन्हें अपने यूनानी और डैनिश शाही पदवियाँ त्यागनी पड़ी और पूर्ण रूप से सामान्य ब्रिटिश नागरिक बनना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपने ननिहाल का माउंटबेटेन उपनाम रख लिया। सगाई के पाँच महीनों के बाद उन्होंने २० नवंबर १९४७ को एलिज़ाबेथ से शादी कर ली। शादी से पहले महाराजा जॉर्ज षष्टम ने उन्हें ब्रिटिश शाही पदवियों और अलंकरणों से सम्मानित किया। उन्हें पुकारने की शैली "हिज़ रोयल हाइनेस" और एडिनबरा के ड्यूक की उपाधि दी गई। 1952 में एलिज़ाबेथ के महारानी बनने पर फिलिप ने कमांडर के पद पर पहुंच जाने के बाद सक्रिय सैन्य सेवा छोड़ दी। उनकी पत्नी ने उन्हें सन् १९५७ में ब्रिटिश राजकुमार बना दिया।
एलिज़ाबेथ और फिलिप के चार संताने हैं: चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार, ऐन, शाही राजकुमारी, राजकुमार ऐंड्र्यु, यॉर्क के ड्यूक और राजकुमार एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल। उनके आठ पोते और पाँच पड़पोते हैं।
<ref>
का गलत प्रयोग; dob
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।विकिसूक्ति पर राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक से सम्बन्धित उद्धरण हैं। |
Prince Philip, Duke of Edinburgh से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |