वित्तोरियो दे सिका | |
---|---|
साठ के दशक में वित्तोरियो दे सिका | |
जन्म |
7 जुलाई 1901 सोरा, लाज़ियो, इटली |
मौत |
13 नवंबर 1974 (आयु 73) नियोली, फ्रांस |
पेशा | फिल्म निर्देशक, अभिनेता |
कार्यकाल | 1917–1974 |
जीवनसाथी |
गियोदिता रेसों (m. 1937–54) मारिया मर्सेदा (m. 1959–74) |
बच्चे |
एमी दे सिका मैनिएल दे सिका ख्रिस्तिन दे सिका |
वित्तोरियो दे सिका (इतालवी: Vittorio de Sika, 7 जुलाई, 1901-17 नवंबर, 1974) एक प्रसिद्ध इतालवी फ़िल्म निर्देशक थे। उनकी गणना नवयथार्थवादी फिल्मकारों की अगली पंक्ति में की जाती है।
वित्तोरियो दे सिका का जन्म इटली के सोरा लाज़ियो के एक बेहद निर्धन परिवार में हुआ था। उन्होंने परिवार की मदद के लिए 19 वर्ष की आयु में रंगमंच के लिए अभिनेता के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने 1923 में तातियाना पाव्लोवा नाम की रंगमंच कंपनी को अपनी सेवाएं देनी शुरू की। रंगमंच पर मिली सफलता से उत्साहित होकर वित्तोरियो दे सिका ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 1933 में अपनी खुद नाट्य मंडली बना ली। इस नाट्य मंडली के प्रदर्शनों के दौरान ही उनकी मुलाकात सेजोर ज़वात्तिनी से हुई। ज़वात्तिनी के साथ मिलकर दे सिका ने शूसाइन और द बाइसिकिल थीव्स जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
बतौर अभिनेता दे सिका ने 1940 में ही इतालवी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन फिल्म निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म थी शूसाइन। इस फिल्म के लिए दे सिका सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए ऑस्कर सम्मान मिला। ऑस्कर में ये पहली विदेशी भाषा की फिल्म थी जिसे पहचान और सम्मान दोनो मिला। इसके दो साल बाद 1948 में प्रदर्शित दे सिका की फिल्म द बाइसिकिल थीव्स ने तो सफलता के नए प्रतिमान ही गढ़ दिए। इस फिल्म को भी सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए ऑस्कर सम्मान मिला लेकिन इससे भी बढ़कर सम्मान की बात ये थी कि इस फिल्म की सफलता के बाद विदेशी भाषा में ऑस्कर सम्मान की स्थायी श्रेणी की स्थापना हो गई। द बाइसिकिल थीव्स की गणना सिनेमा कते इतिहास में 15 सबसे ज्यादा प्रभावकारी फिल्मों में की जाती है।
1971 में बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में वित्तोरियो दे सिका को इंटरफिल्म ग्रैंड प्रिक्स से सम्मानित किया गया। हालांकि दे सिका को मिले पुरस्कारों और सम्मानों की सूची लंबी है।