FAO चिह्न के संग लैटिन आदर्श वाक्य, Fiat Panis ("सबको रोटी मिले ") | |
प्रकार | विशिष्ट संस्था |
---|---|
संक्षिप्ति | FAO |
अध्यक्ष | चु डोंग्यू |
वर्तमान स्थिति |
सक्रिय |
स्थापना | 16 अक्टूबर 1945, रोम |
मुख्यालय | रोम, इटली |
जालस्थल | www.fao.org |
मूल संस्था | ECOSOC |
खाद्य एवं कृषि संगठन (अंग्रेजी: Food and Agriculture Organization ; देवनागरीकृत : फ़ूड एण्ड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइज़ेशन ) एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है। जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि सम्बन्धी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़॰ए॰ओ॰ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।
इस संगठन की स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को क्यूबेक नगर, कनाडा में हुई थी। 1951 में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानान्तरित किया गया। वर्तमान में 191 राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं।. एफ॰ए॰ओ॰ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। इसके वर्तमान महानिदेशक सेनेगल के जैक्स डियोफ हैं। इस संगठन को सदस्य देशों के सम्मेलन द्वारा शासित किया जाता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है। वर्ष 2008-09 का बजट 92.98 करोड़ अमेरिकी डॉलर था। इस सम्मेलन में 49 लोगों का चयन भी किया जाता है जो अन्तरिम शासित समिति के रूप में कार्य करती है। इस सम्मेलन में ही महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का चुनाव भी होता है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इस संगठन के आठ विभाग हैं, प्रशासन एवं वित्त, आर्थिक और सामाजिक, फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। एफएओ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है। वर्तमान में इसके सदस्य देश 197 हैं।
संगठन का मुख्यालय रोम में स्थित है, जो इटाइलियन ईस्ट अफ़्रीका विभाग का पूर्व कार्यालय रहा है। इस भवन एक सामने ही ऐक्ज़म ओबेलिस्क स्थित है। इसको इथियोपिया से 1937 में बेनिटो मसोलिनी ने छीन लिया था, फिर बाद में 18 अप्रैल 2005 को लौटाया गया।