साई इंग वेन | |
| |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 20 जनवरी 2016 | |
जन्म | 31 अगस्त 1956 ताइपे ,ताइवान |
---|---|
राजनैतिक पार्टी | डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी |
विद्या अर्जन | नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी, कोमेल यूनिवर्सिटी , लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स |
साई इंग वेन (चिनियाँ: 蔡英文; पिनयिन: Cài Yīngwén; जन्म ३१ अगस्ट १९५६) दिनांक 16 जनवरी 2016 को ताइवान की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। वेेन जनवरी 2020 मेें दुबारा ताइवान की राष्ट्रपति चुनी गईं।
वेन का जन्म ३१ अगस्त १९५६ को हुआ था। इनके पिता की चार पत्नियां थीं। ११ भाई बहनों में यह सबसे छोटी हैं।
इन्होंने नेशनल ताइवान विश्वविद्यालय, कोमल यूनिवर्सिटी तथा लंदन के प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से शिक्षा प्राप्त की।
राजनीति में आने के पहले यह प्राध्यापक थीं।
वर्ष २०१२ के चुनाव में यह डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति की उम्मीदवार थीं लेकिन इसमें पराजित हो गयीं थीं। इसमें इन्हें ४५ % ही वोट मिले थे।
साई इंग वेन दो बार ताइवान के राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकी, पहली बार २०१६ में फिर २०२० में चुनी गयी, चीन विरोधी छवि के लिए ये अपने देश की जनता के बीच बहुत लोकप्रिय है