हवाई राजशाही (Kingdom of Hawaiʻi) की स्थापना सन् १७९५ में हवाई द्वीपसमूह के प्रमुख द्वीपों - हवाई, माउई, मोलोकाई, लनाई और ओआहु - के विलय से की गई। इसके स्थापक कमेहामेहा प्रथम थे। १८१० तक, जब काउआइ और निहाउ बिना लड़े इसमें शामिल हो गये, पूरा द्वीपसमूह इस राजशाही में संगठित हो चुका था। १७ जनवरी १८९३ में संयुक्त राज्य अमेरिका ने ज़बरदस्ती इसपर नियंत्रण कर लिया और राजशाही का अंत हो गया। कई मूल हवाईवी लोग आज भी अमेरिका में हुए इस विलय का विरोध करते हैं।