इलोकानो | ||
---|---|---|
Iloko / Ilokano | ||
बोली जाती है | फ़िलीपीन्स | |
कुल बोलने वाले | 91 लाख (2015 जनगणना में) | |
भाषा परिवार | ऑस्ट्रोनीशियाई | |
लेखन प्रणाली | रोमन इलोकानो ब्रेल बायबयिन (ऐतिहासिक) | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | None | |
ISO 639-2 | ilo | |
ISO 639-3 | ilo | |
सूचना: इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। |
इलोकानो (Ilocano) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। यह उत्तरी फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के एक विस्तृत भाग में बोली जाती है। सन् २०१५ में इसे फ़िलिपीन्ज़ के ९१ लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे, जिसके आधार पर यह फ़िलिपीन्ज़ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। २०१२ में इलोकोस क्षेत्र के ला युनियोन प्रान्त ने इसे आधिकारिक प्रान्तीय भाषा देने का विधेयक पारित करा। यह उस देश की पहली स्थानीय भाषा है जिसे ऐसा दर्जा प्राप्त हुआ है। इसका तगालोग भाषा से गहरा सम्बन्ध है जो अंग्रेज़ी के साथ-साथ फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा होने का दर्जा रखती है।