पश्चिम यूरोप क्षेत्र में यूरोप महाद्वीप के पश्चिमी राष्ट्र आते हैं। लगभग १९४५-१९९१ तक चले शीत युद्ध के समय में प्रचलित एक अन्य परिभाषा के अनुसार पश्चिम यूरोपीय संघ से संबद्ध राष्ट्रों के क्षेत्र को पश्चिम यूरोप कहते थे, जो अब यूरोपीय संघ का ही भाग है। पश्चिमी यूरोपीय संघ १९४८ के समय असाम्यवादी यूरोपीय राष्ट्रों द्वारा संगठित एक सुरक्षात्मक संगठन था और ये ईस्टर्न ब्लॉक या वारसा संधि के विरुद्ध संगठित हुआ था।
पशिमी यूरोप के राष्ट्र अत्यधिक आय वाले विकसित राष्ट्र हैं, जिनमें अधिकांश जनतांत्रिक सरकार द्वारा शासित हैं और मिश्रित अर्थ-व्यवस्था के संग नाटो एवं यूरोपीय संघ के भी सदस्य हैं।
संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकीय विभाग के अनुसार पश्चिमी यूरोप मात्र ९ राष्ट्रों का समूह है।
शीत युद्ध (१९४५-१९९१) काल में "पश्चिमी यूरोप" के अन्तर्गत्त आने वाले अधिकांश राष्ट्रों की ससंख्या इस प्रकार से है।.
राष्ट्र | जनसंख्या (2011 अनुमान) |
जनसंख्या (2000 अनुमान) |
-/+ जनसंख्या | प्रतिशत बदलाव | राजधानी |
---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रिया | 8,414,638 | 8,002,186 | 412,452 | 4.90% | वियाना |
बेल्जियम | 11,007,020 | 10,296,350 | 710,670 | 6.45% | ब्रसल्स |
डेनमार्क | 5,564,219 | 5,330,020 | 234,019 | 4.20% | कोोपनहेगन |
फिनलैंड | 5,388,417 | 5,167,486 | 220,931 | 4.10% | हेल्सिंकी |
फ़्रांस | 65,821,885 | 60,537,977 | 5,283,908 | 8.02% | पैरिस |
जर्मनी | 81,799,600 | 82,163,475 | -363,875 | -0.44% | बर्लिन |
यूनान | 10,787,690 | 10,964,020 | -176,330 | -1.63% | एथेंस |
आइसलैंड | 318,452 | 279,049 | 39,403 | 12.37% | रेयिकजाविक |
आयरलैंड | 4,581,269 | 3,777,763 | 803,506 | 17.53% | डबलिन |
इटली | 60,681,514 | 56,923,524 | 3,757,990 | 6.19% | रोम |
लक्सम्बर्ग | 511,840 | 433,600 | 78,240 | 15.28% | लक्सम्बर्ग |
नीदरलैंड | 16,699,600 | 15,863,950 | 835,650 | 5.00% | एम्स्टर्डम |
नॉर्वे | 4,989,300 | 4,478,497 | 510,803 | 10.23% | ओस्लो |
पुर्तगाल | 10,647,763 | 10,195,014 | 452,749 | 4.25% | लिस्बन |
स्पेन | 46,030,111 | 40,049,708 | 5,980,401 | 13.00% | मैड्रिड |
स्वीडन | 9,415,570 | 8,861,426 | 554,144 | 5.88% | स्टॉकहोम |
स्विट्ज़रलैंड | 7,866,500 | 7,162,444 | 704,056 | 8.95% | बर्न |
यूनाइटेड किंगडम | 62,262,000 | 58,785,246 | 3,476,754 | 5.58% | लंदन |
कुल | 412,787,386 | 389,273,735 | 23,513,651 | 5.70% |
संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी विभाग प्रकाशन के २०११ संस्करण के अनुसार निम्न नौ राष्ट्र पश्चिम यूरोप में गिने जाते हैं सिवाय संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय समूह के जिनके अनुसार इस शब्द में उत्तरू एवं दक्षिणी यूरोप भी आते हैं: