ओट्टो | |
---|---|
शासनावधि | 6 फ़रवरी 1833 – 23 अक्टूबर 1862 |
उत्तरवर्ती | यूनान के जॉर्ज प्रथम |
जन्म | 1 जून 1815 साल्ज़बर्ग, बवेरिया का साम्राज्य |
निधन | 26 जुलाई 1867 बैम्बर्ग, बवेरिया का साम्राज्य | (उम्र 52)
समाधि | |
घराना | विट्टल्सबाच |
पिता | बवेरिया के लुडविग प्रथम |
माता | थेरेस |
धर्म | रोमन कैथोलिक |
ओट्टो, बवेरिया के राजकुमार, फिर ओथन, यूनान के राजा (यूनानी : Ὄθων, Βασιλεὺς τῆς Ἑλλάδος, 1 जून 1815 – 26 जुलाई 1867) आधुनिक समय में यूनान के सबसे पहले राजा बनाये गये थे। ओट्टो को यूनान का सम्राट् सन् 1832 में लंदन में आयोजित हुए सम्मेलन में घोषित किया गया, तथा इस प्रकार यूनान महान शक्तियों (यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और रूसी साम्राज्य) के संरक्षण के तहत एक नया स्वतंत्र साम्राज्य बन गया।